#ClearHai: अक्षय कुमार ने खुद ही बोल दिया...दरार तो डालकर ही रहूंगा!
अक्षय कुमार को लेकर आजकल काफी अफवाहें उड़ रही हैं। ऊपर से उन्होंने सलमान खान के साथ अगली फिल्म भी साइन कर ली है। अब उन्होंने हर अफवाह पर सिरे से पानी फेर दिया है।
अक्षय कुमार को लेकर कुछ समय से काफी खबरें बन रही हैं। लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। कम से कम अक्षय कुमार ने तो इस बात पर मुहर लगा दी है। उन्होंने खुद ट्वीट कर लिखा कि उनकी फिल्म डिब्बाबंद नहीं हो रही है।
खबरें थीं कि अक्षय कुमार की नीरज पांडे स्टारर क्रैक अब डिब्बाबंद होने जा रही है। पहले फिल्म इस साल 15 अगस्त पर रिलीज़ होने वाली थी। और फिल्म का एलान पिछले 15 अगस्त पर रूस्तम की रिलीज़ के बाद हुआ था।

लेकिन फिल्म बनेगी और बनकर रहेगी, ये वादा खुद अक्षय कुमार ने किया है। अक्षय ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि जितनी भी बातें आप आजकल सुन रहे हैं वो गलत हैं। एक फिल्म को कभी कभी बनने में कुछ ज़्यादा समय लगता है। लेकिन फिल्म बनेगी। #CrackWillHappen!
[#HitList: 2018 में सलमान - अक्षय और अजय देवगन कमाल करेंगे!]
गौरतलब है कि इस फिल्म का पहला पोस्टर अक्षय ने पिछले साल 15 अगस्त पर रूस्तम की रिलीज़ के तुरंत बाद निकाला और इसकी रिलीज़ डेट 15 अगस्त 2016 तय की गई थी लेकिन फिर 12 अगस्त को शाहरूख की फिल्म का एलान हुआ और अक्षय ने सम्मान में उनके लिए ये तारीख छोड़ दी।
[#Shock: "हां...मैंने बेस्ट एक्टर का अवार्ड खरीदा"]
इसके बाद से खबरें थीं कि अक्षय की इस फिल्म को बजट नहीं मिल रहा। और कहानी को सही दिशा नहीं मिल रही। अक्षय को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आ रही और फिल्म डिब्बाबंद हो चुकी है।
जानिए 2017 में अक्षय कुमार का कैसा होगा पूरा का पूरा स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications











