Clash- आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से भिड़ेंगे अक्षय कुमार, 'रक्षाबंधन' की रिलीज डेट का ऐलान!
सुपरस्टार अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं और उनके लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस वक्त उनकी फिल्म रक्षाबंधन को लेकर चर्चा है और लगातार सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट चर्चा में है। अक्षय कुमार ने एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होने रक्षाबंधन की रिलीज डेट का ऐलान किया है। लेकिन ये ऐलान काफी चौकाने वाला है, कारण ये है कि अब सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ अक्षय कुमार की फिल्म की भिड़ंत होगी।
गौरतलब है कि आमिर खान ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि,

''आप सभी के लिए बंधन के शुद्धतम रूप की एक कहानी लाना जो आपको आपकी याद दिलाएगी! #रक्षाबंधन 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।''

दोनों को नुकसान होता है
इसके बाद से लोग फिल्म को लेकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों के फैंस एक दूसरे के सामने आ चुके हैं। ऐसा अक्सर देखा जाता रहा है कि दो बड़ी फिल्में आपस में क्लैश करतीं हैं तो दोनों को नुकसान होता है।

बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अब आमिर खान और अक्षय कुमार की ये फिल्में एक दूसरे का कितना नुकसान करतीं हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। ये साल बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कुछ खास नहीं रहा है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2
सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म के रूप में कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ही सामने आई है। हालांकि कई फिल्में इस साल के अंत तक रिलीज होगीं लेकिन इनमें से कितनी चलती हैं ये तो वक्त ही बताएगा।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार अपनी कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं जिसमें रामसेतु भी शामिल है। इसके अलावा बात करें आमिर खान तो वो सिर्फ लाल सिंह चड्ढा पर ही फोकस कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म कमाल करने वाली है।

फ्लॉप हुई थी
आमिर खान आखिरी बार ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आए थे लेकिन फिल्म फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख थीं।


Click it and Unblock the Notifications