Ooo: सलमान का नाम भर लेना...अक्षय कुमार को बहुत ही भारी पड़ गया!
अक्षय कुमार ने जॉली एलएलबी 2 के ट्रेलर में सलमान खान का नाम ले लिया है और अब यही गलती उनको भारी प़ड़ रही है। इतनी ज़्यादा कि अक्षय ने सलमान से हाथ जोड़ लिए हैं।
अक्षय कुमार आजकल जॉली एलएलबी 2 का प्रचार कर रहे हैं। फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है लेकिन अक्षय कुमार की एक गलती उन पर भारी पड़ रही है। और इस गलती का नाम है सलमान खान।
दरअसल, अक्षय जहां भी फिल्म को प्रमोट करने जा रहे हैं, हर कोई उनसे एक ही सवाल पूछ रहा है - सलमान खान शादी कब करेंगे। अब तो अक्षय जवाब देते देते भी थक गए हैं।

अब तो अक्षय सबको यही जवाब देने लगे हैं कि मुझे नहीं पता कि सलमान कब शादी करेंगे। और किसी को क्यों पता होगा। ये सलमान का फैसला है कि वो कब शादी करेंगे। कोई और इसकी तारीख थोड़े ही निकाल सकता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि जब फिल्म है अक्षय कुमार की तो चर्चा सलमान का क्यों। अब इस सारे फसाद की ज़ड़ भी खुद अक्षय कुमार और उनका जॉली एलएलबी 2 का ट्रेलर है।
[#Back2back: चार बार 100 करोड़ क्लब...इसे कहते हैं बॉक्स ऑफिस का बॉस]
ट्रेलर के एक सीन में अक्षय कुमार बहस करते हुए पूछेंगे - "सलमान खान शादी कब करेगा आपको पता है?" बस तब ही से ये सवाल अक्षय का पीछा ही नहीं छो़ड़ रहा है। इसका जवाब फिल्म में क्या मिला, इसके लिए फिल्म देखने ज़रूर जाइएगा।
जानिए जॉली एलएलबी 2 में दर्शकों को क्या क्या मिलने वाला है -


Click it and Unblock the Notifications