अक्षय कुमार ने दिया टाइगर श्रॉफ को धोखा, वीडियो देख मां और बहन ने गुस्से में यूं किया कमेंट

Akshay Kumar

Akshay Kumar and Tiger Shroff Latest Video Viral: अक्षय कुमार अपने खास अंदाज की वजह से फैन्स के दिलों में अपनी खास जगह बना ली लेते हैं। अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे आए दिनों कोई ना कोई वीडियो और फोटो फैन्स के साथ शेयर करते हैं। वहीं अक्षय के मजेदार पोस्ट फैन्स को बेहद पसंद आते हैं। फैन्स भी उनके लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक ऐसा है मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार खिलाड़ी बन जाते हैं और टाइगर श्रॉफ को धोखा देते नजर आते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार टाइगर की गोद में कूद कर बैठते हैं, लेकिन ऐसा वह बैक साइड से करते हैं। टाइगर तो अक्षय को गोद ले लेते हैं, लेकिन जैसे ही टाइगर श्रॉफ की बारी आती है टाइगर बार-बार अक्षय से कंफर्म करते हैं कि वह उन्हें पकड़ तो लेंगे ना। वहीं अक्षय भी हां करते नजर आते हैं, लेकिन जैसे ही टाइगर श्रॉफ छलांग लगाकर कूदते हैं अक्षय कुमार उन्हें छोड़कर चले जाते हैं। अब बाद में क्या हुआ होगा इस बात का अंदाजा तो आप लगा ही सकते हैं।

इस वीडियो पर फैन्स और सितारों के जमकर कमेंट आ रहे हैं जहां कटरीना कैफ आउच लिखती नजर आती हैं तो वहीं रकुल प्रीत सिंह की हंसी छूट जाती है। वहीं बहन कृष्णा श्रॉफ भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाती हैं, लेकिन मां आएशा AWW लिखकर अजीब इमोजी बनाती हैं। जिससे यह लगता है कि उन्हें टाइगर की फिक्र हो रही है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले ही एक्टर्स फिल्म का प्रमोशन तेजी से कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X