#PadMan: डेढ़ साल तक किया पीछा.. तब अक्षय कुमार को दी मंजूरी!
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने लगभग डेढ़ साल तक ए.मुरुगनाथम का पीछा किया, तब उन्हें फिल्म पैडमैन के लिए राइट्स मिला।
अक्षय कुमार ने जबसे अपनी नई फिल्म 'पैडमैन' की घोषणा की है। फैंस इस फिल्म को लेकर उत्साहित हो गए हैं। हों भी क्यों ना, आखिर इतने सब्जेक्ट पर पहले शायद ही कभी कोई फिल्म बनाई गई हो। लिहाजा, इस बात की खुशी ए मुरुगनाथम ने भी जताई है, जिनपर यह फिल्म आधारित है।

उन्होंने बताया कि ट्विंकल नाम की एक लड़की महीनों तक मेरा पीछा करती है। मेरे हर कदम पर उसकी नजर होती थी। जब मैं मलेशिया में था तो वह मुझसे बेसब्री से मिलना चाहती थी.. उस वक्त मुझे पता चला कि ट्विंकल राजेश खन्ना की बेटी हैं।
सलमान खान- अक्षय कुमार से नाराज़ हो सकते हैं अजय देवगन!
इतना ही नहीं, ट्विंंकल से मिलने पर ए मुरुगनाथम ने उन्हें बताया था कि फिल्म की राइट्स के लिए अक्षय कुमार ने भी बात की है.. तो ट्विंकल खन्ना ने हंसते हुए कहा- हां, वो मेरे पति हैं।
अक्षय कुमार ने भी मुरूगनाथम से मुलाकात की है। और उनके सफर पर काफी बातें की हैं। बता दें, ट्विंकल खन्ना प्रोडक्शन की यह फिल्म रियल लाइफ में मुरुगनाथम से प्रेरित है, जिन्होंने सभी विरोधों का सामना करते हुए सबसे सस्ती सैनेटरी पैड्स बनाने का काम किया था।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications