इस बॉयोपिक फिल्म के लिए.. अक्षय कुमार ने ली है तगड़ी फीस.. हैरान रह जाएंगे!
गुलशन कुमार बॉयोपिक फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने ली है तगड़ी फीस। यहां जानें इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार की फीस।
अक्षय कुमार के पास फिलहाल फिल्मों की लाइन लगी है। और हो भी क्यों ना.. बॉलीवुड में शायद ही कोई और एक्टर हो जो एक साल में तीन से चार सौ करोड़ी फिल्में देता हो। एक साल में सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में करने का रिकॉर्ड सिर्फ अक्षय कुमार के पास है।
[अक्षय कुमार VS शाहरूख, सलमान, आमिर, अजय देवगन.. जानें नतीजा!]
बहरहाल, शायद यही कारण है कि अक्षय कुमार को निर्माता- निर्देशक अब मुंह मांगी कीमत दे रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि गुलशन कुमार बॉयोपिक करने के लिए अक्षय कुमार ने दिव्या खोसला कुमार की दूसरी फिल्म रिजेक्ट कर दी है।

लेकिन ऐसा नहीं है.. अक्षय दोनों फिल्में कर रहे हैं। और इसके लिए उन्हें भारी फीस भी मिल रही है। जहां दिव्या खोसला कुमार की फिल्म के लिए अक्षय ने 50 करोड़ की तगड़ी फीस ली है.. वहीं, गुलशन कुमार बॉयोपिक 'मुगल' के लिए उन्हें 27 करोड़ फीस.. और प्रॉफिट में हिस्सा दिया जा रहा है। हम्मम..
इतना ही नहीं, बल्कि इतने कम समय में सबसे ज्यादा बॉयोपिक फिल्में करने का रिकॉर्ड शायद अक्षय कुमार के हाथों में हैं। आर बाल्की की 'पैडमैन', रीमा कागती की 'गोल्ड' और अब गुलशन कुमार बॉयोपिक 'मुगल'..
यहां जानें आने वाली बॉयोपिक फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











