अक्षय ने 80 करोड़ में साइन की दो फिल्में
मुंबई। अगर इन रिर्पोटों को सच माने तो खिलाड़ी अक्षय कुमार अब बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता हो गये हैं। जिन्हें दो फिल्मों के लिए 80 करोड़ में साइन किया गया है। उन्हें साइन करने वाले निर्माता रमेश तौरानी कहते हैं कि हां हमने अक्षय को दो फिल्मों में साइन किया है। जिसमें से पहली फिल्म की शूटिंग जुलाई के पहले सप्ताह में केपटाउन में शुरू होगी और इसका डायरेक्शन साजिद-फरहाद करेंगे।
साजिद-फरहाद ने बोल बच्चन, गोलमाल रिटर्न्स और हाऊसफुल टू जैसी फिल्मों के डायलॉग लिखे हैं। जबकि दूसरी फिल्म की शूटिंग 2014 में शुरू होगी। हालांकि दूसरी फिल्म का डायरेक्टर कौन होगा, अभी तक कुछ भी नहीं बताया गया है।

अक्षय को दिये गये साइनिंग अमाउंट के बारे में रमेश तौरानी ने कुछ भी नहीं कहा है। उनका कहना है कि इस संबंध में कुछ कहने की मुझे कोई इजाजत नहीं है। मैं इस पर कुछ कहना भी नहीं चाहता हूं। अक्षय के साथ पहली फिल्म में काम करने के बारे मे तौरानी का कहना है कि अक्षय बेहद अनुशासित और कड़ी मेहनत करने वाले कलाकार है। मैं काफी समय से उनके साथ काम करना चाहता था। आज जब मुझे ये मौका मिला है तो मैं काफी खुश हूं।
रमेश तौरानी के साथ यह अक्षय की पहली फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications