'बच्चन पांडे' रिलीज से पहले अक्षय कुमार की करोड़ों कमाई, वसूले सबसे ज्यादा 100 करोड़ फीस, details

अक्षय कुमार आने वाले साल में बैक टू बैक 5 से अधिक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों में एक नाम शामिल है बच्चन पांडे का। अक्षय कुमार की इस एक्शन कॅामेडी फिल्म की चर्चा इन दिनों फीस के कारण हो रही है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे फिल्म के लिए करोड़ों की फीस ली है।

बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने अपनी फीस को लेकर मेकर्स के साथ तगड़ी डील की है जिससे सिर्फ बच्चन पांडे के बलबूते पर अक्षय कुमार करोड़ों की कमाई आसानी से कर लेंगे। जितना की एक फिल्म का बॉक्स ऑफिस बिजनेस होता है। खबरों के अनुसार अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे के लिए 100 करोड़ रुपए के करीब की फीस अपनी झोली में डाली है।

Akshay Kumar

फिल्म से जुड़े जानकारों के अनुसार अक्षय कुमार ने फीस के तौर पर एक बड़ी रकम की डिमांड की है। अक्षय कुमार की तरफ से फीस का प्रस्ताव सामने आने के बाद बच्चन पांडे के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने मीटिंग करके इस डील को फाइनल किया है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

अक्षय कुमार की सबसे अधिक कमाई

अक्षय कुमार की सबसे अधिक कमाई

लेकिन बीते कुछ सालों में यह साफ हो रहा है कि बॅालीवुड के सबसे अधिक कमाई करने वाले कलाकारों में अक्षय कुमार का नाम टॉप में शामिल है। बीते साल की यह रिपोर्ट सामने आई थी कि अक्षय कुमार ने बेल बॉटम के लिए 117 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है। इसके बाद अगर किसी की बारी आती है तो वह हैं आमिर खान।

आमिर खान, प्रभास और रजनीकांत की फीस

आमिर खान, प्रभास और रजनीकांत की फीस

रिपोर्ट के आधार पर लाल सिंह चड्डा के लिए आमिर खान ने 150 करोड़ के करीब की फीस चार्ज की है। साउथ के मेगा स्टार प्रभास का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है। प्रभास ने अपनी आगामी फिल्म राधे श्याम के लिए भी 150 करोड़ के करीब की फीस चार्ज की है। उम्र में सबसे बड़े और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत भी फीस मामले में किसी से पीछे नहीं हैं।

अजय देवगन की इतने करोड़ फीस

अजय देवगन की इतने करोड़ फीस

एक खबर के आधार पर अपनी फिल्म अन्नाथे के लिए रजनीकांत ने 120 करोड़ रुपए के करीब की फीस ली है। अजय देवगन भी कमाई के लिहाज से किसी से पीछे नहीं हैं। भुज फिल्म के लिए अजय देवगन ने 60 करोड़ से 121 करोड़ के करीब की फीस चार्ज की है।

फिल्म की कमाई से मिलता है हिस्सा

फिल्म की कमाई से मिलता है हिस्सा

बता दें कि अभी तक इन सभी कलाकारों की फीस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। बड़ी फिल्मों के मार्केट को देखते हुए कई ऐसे स्टार्स हैं जो कि फिल्म की कमाई में अपना हिस्सा लेकर फीस से अधिक कमाई करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X