20 मिलियन AKKIANS का जश्न मना रहे हैं अक्षय कुमार, ये तस्वीरें कर देंगी हंसते हंसते लोटपोट
Recommended Video

अक्षय कुमार का करियर बॉलीवुड में करीब 25 साल का हो चुका है और इतने सालों में अक्षय ने जो कमाया है वो अपने फैन्स। जिन्हें हर कोई अक्कियन्स के नाम से जानता है। और अक्षय को अपने इन अक्कियन्स की काफी कद्र है क्योंकि वो जानते हैं कि इन्हीं लोगों ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
इसलिए अक्षय ने इंस्टाग्राम पर अपने 20 मिलियन फॉलोअर्स को दिया धन्यवाद। लेकिन आज दो अक्षय अपने इस सॉल्ट एंड पेपर लुक में लोगों की धड़कनें तेज़ करते हैं, उन अक्षय की तस्वीरों का एक इतिहास भी है। भले ही अक्षय अपने इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन चाहने वालों का जश्न मना रहे हैं। लेकिन कुछ तस्वीरें हैं जो अक्षय इन 20 मिलियन लोगों को कभी नहीं दिखाना चाहेंगे।

अक्षय कुमार ऐसे एक्टर्स में से हैं जो एक्सपेरिमेंट करने से कभी पीछे नहीं हटते। 90s के दौर की उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें हम आपको दिखाने जा रहे हैं। जिनमें अक्षय कुमार का अपने लुक्स के साथ अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट करते नजर आए। ये तस्वीरें देखकर आप हैरान रह जाएंगे और कुछ लोग तो यकीन ही नहीं कर पाएंगे कि ये अक्षय कुमार ही है।
एक दौर था जब हर किली को कुछ हटकर अंदाज में फोटोशूट करवाने का फीवर चढ़ा था। इस ट्रेंड में अक्षय कुमार भी शामिल हो लिए। वहीं ऐसे फोटोशूट का नतीजा जो आया वो आज अक्षय खुद देखकर शरमा जाएंगे। अजीबो-गरीब अंदाज में सीरियस पोज देते और खतरनाक से कॉस्ट्यूम में अक्षय कुमार जितने फनी लगे हैं, उतने ही अजीब भी। अब ये फोटोशूट उन्होंने जानबूझकर मजाक बनने के लिए करवाया था कि नहीं, ये तो खुद अक्षय ही जानें।
किसी तस्वीर में अक्षय कुमार शर्टलेस होकर अजीब पोज देते दिख रहे हैं तो किसी में उन्होंने नथनी तक पहन ली है। ऐसी तस्वीरों में अक्षय कुमार पहचान में भी नहीं आ रहे हैं। आगे देखें अक्षय कुमार के फोटोशूट की बेहद अजीबो-गरीब तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications

