Akshay Kumar Diwali: ना बीवी ना बच्चों के साथ... इस बार अक्षय कुमार ने इस लोगों के साथ मनाई दिवाली

Akshay Kumar, Diwali 2023

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भारतीय सेना के जवानों के साथ एक दिन बिताते हुए उनके साथ दीपावली का त्‍योहार मनाया। अक्षय ने कहा, ''मैं यहां आकर बहुत उत्साहित हूं। मेरे पिता सेना में सिपाही थे, इसलिए मेरा दिल बचपन से ही सेना से जुड़ा है। वर्दी देखकर मुझे गर्व होता है और मैं यहां आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"

अभिनेता ने सेना द्वारा अपनाई गई विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन भी देखा, जिसमें वाटर प्लम तकनीक, विभिन्न आईईडी तकनीक और पुल निर्माण, हेलीपैड निर्माण और विध्वंस जैसी लड़ाकू इंजीनियर गतिविधियां शामिल थी।

अक्षय ने सवाल पूछे और राष्ट्र की सुरक्षा में सेना के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी हासिल की। जवानों के साथ बातचीत के दौरान अक्षय ने सेना के साथ अपने गहरे संबंध के बारे में बताया।

इसके साथ ही आपको बता दें कि क्षय ने हाउसफुल 5 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट जून में किया था। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म अगली दिवाली के दौरान रिलीज होगी। इस मेगाबजट फिल्म की कास्टिंग पर काम चल रहा है। मेकर्स ने हाउसफुल 5 की शूटिंग जनवरी में शुरू करने की प्लानिंग की है।

हाउसफुल फ्रेंचाइजी अक्षय और साजिद दोनों के दिल के करीब है। उन्हें फिल्म के लिए ऐसा प्लॉट मिला है, जो इसकी मैडनेस को और ज्यादा बढ़ाएगा। मेकर्स ने हाउसफुल 5 के लिए स्क्रिप्ट फइनल की है । 15 जनवरी से पहले शेड्यूल के साथ फिल्म को फ्लोर पर ले जाने के लिए फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X