केप टाऊन में छुट्टियां बिता रहे हैं अक्षय कुमार..पोस्ट की तस्वीर
अक्षय कुमार इन दिनों केप टाऊन में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। इस बार की दीवाली वो अपने परिवार के साथ मनाएंगे।
जैसा कि पहले से ही खबर थी कि अक्षय कुमार ये दीवाली अपने परिवार के साथ मनाएंगे। अक्षय पिछले मंगलवार को मलेशिया से वापस आए थे, और फिर तुरंत बाद ही केप टाउन रवाना हो गए। मलेशिया में वो तापसी पन्नू के साथ 'नाम शबाना' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।

जहां तक अनुमान लगाया जा रहा था अक्षय इन दिनों केपटाउन में ही हैं। वे अपने परिवार के साथ केप टाउन में छुट्टियां मना रहे हैं। अक्षय ने हॉलीडे के दौरान की तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें Sunset को देखते हुए अक्षय नज़र आ रहे हैं।
ये तस्वीर वाकई में काफी खूबसूरत है। लेकिन बाद में अक्षय ने ट्वीट कर स्पष्ट कर दिया कि वो केपटाउन में ही हैं। गौरतलब है कि अक्षय इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर हैं जिन्हें लाखों लोग खूब प्यार देते हैं।
Wah.. अक्षय कुमार की धमाकेदार सीक्वल.. शूटिंग खत्म.. रिलीज को तैयार!
अक्षय कुमार अपने में बिज़ी शेड्यूल से समय निकाल कर फैमिली के साथ एंजॉय कर रहे हैं। वो दीवाली के बाद ही इंडिया लौटेंगे। अक्षय ने हाल ही में 'जॉली एलएलबी' और 'नाम शबाना' फिल्म की शूटिंग खत्म की है।


Click it and Unblock the Notifications