शाहरुख, सलमान की फिल्म FLOP.. डर गए हैं अक्षय कुमार!
सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' और शाहरुख खान की 'जब हैरी मेट सेजल' की बॉक्स ऑफिस हालत को देखते हुए शायद अक्षय कुमार की अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को लेकर टेंशन में आ गए हैं। शायद इसीलिए फिल्म को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया गया है।
अजय देवगन ने कहा, हम कोई पोर्न फिल्म नहीं बना रहे हैं....
बता दें, टॉयलेट एक प्रेम कथा की कोई मीडिया स्क्रीनिंग नहीं रखी जाएगी। यानि की फिल्म सीधे फर्स्ट डे फर्स्ट शो दर्शकों के सामने आएगा। ऐसा निर्णय यह सोचकर लिया गया है कि ना ही मीडिया स्क्रीनिंग रखी जाएगी.. ना ही समीक्षक रिव्यू लिखेंगे। यानि की दर्शक बिना किसी पूर्वाग्रह के फिल्म देखने आएंगे।

दरअसल, ट्यूबलाइट और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों को समीक्षकों से काफी निगेटिव रिव्यू मिले थे। जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। लिहाजा, फिल्म निर्माता अब अपनी फिल्म सीधा दर्शकों के सामने ही ले जाना चाहते हैं।
लेकिन क्या इससे फिल्म को फायदा होगा-


Click it and Unblock the Notifications