फैंस को लगेगा झटका, अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' - 'लक्ष्मी बॅाम्ब' को लेकर आया बड़ा फैसला !
अक्षय कुमार दिवाली पर हाउसफुल 4 लेकर आ रहे हैं। इस के बाद बैक टू बैक अक्षय कुमार की कई बड़ी फिल्मों की रिलीज तैयारी में है। जिसके लिए अक्षय अपनी फिल्म के प्रमोशन के बीच शूटिंग कर रहे हैं। खासकर सूर्यवंशी को लेकर एक स्पेशल तरह का बज बना हुआ है। रोहित शेट्टी की ये सुपर कॅाप फिल्म में अक्षय पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं।
लेकिन अब निर्देशक रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ा फैसला लिया। जिसके कारण अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म लक्ष्मी बॅाम्ब को झटका लग सकता है।

कुछ दिन पहले सूर्यवंशी के क्लाइमेक्स शूटिंग की तस्वीर सामने आयी थी। जहां पर अक्षय कुमार के साथ रणवीर सिंह और अजय देवगन दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब ताजा अपडेट के अनुसार सूर्यवंशी की शूटिंग फिर से होने के कारण लक्ष्मी बॅाम्ब की शूटिंग रोकी जा सकती है। इससे लक्ष्मी बॅाम्ब की रिलीज डेट पर खतरा मंडरा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications