100 करोड़ की बॉयोपिक फिल्म.. सुपरस्टार अक्षय कुमार हो सकते हैं FINAL
पैडमैन के बाद अक्षय कुमार एक और बॉयोपिक फिल्म से जुड़ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो बाहुबली और बजरंगी भाईजान जैसे फिल्मों के लेखक विजयेन्द्र प्रसाद आरएसएस पर एक फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं। इस फिल्म में मेनलीड भूमिका के लिए अक्षय कुमार को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सलमान की 'दबंग 3'.. अजय VS ऋतिक.. जबरदस्त CLASH
बता दें, यह एक बिग बजट फिल्म होगी। फिल्म के लिए 100 करोड़ तक का बजट रखा गया है। बता दें, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। इस फिल्म में आरएसएस की स्थापना से लेकर आज तक की परिस्थिति को दिखाया जाएगा। किस तरह डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने आरएसएस की स्थापना की थी और कैसे इसका विस्तार हुआ।

गौरतलह है कि इस फिल्म को हिंदी भाषा के अलावा तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। हालांकि हमें नहीं लगता है कि अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहेंगे। क्योंकि कहीं ना कहीं ये फिल्म राजनीति का हिस्सा बनेगी.. जिससे बड़े सितारे दूर ही रहना चाहेंगे।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications