अक्षय कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कसी कमर? इस सीट से टिकट दे सकती है बीजेपी!

akshay kumar

लोकसभा चुनाव 2024 आने वाले हैं इसके साथ साथ सितारों के नाम भी सामने आने लगे हैँ। हर बार के लोकसभा चुनाव में ये देखा जाता है कि कोई ना कोई फिल्म स्टार राजनीति जॉइन कर लेता है। इस लिस्ट में अब जो नाम सामने आ रहा है वो इंडस्ट्री का काफी बड़ा नाम है।

हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार अक्षय कुमार की जो कि इस बार चुनाव के मैदान में उतर सकते हैं। खबरों की मानें तो खिलाड़ी कुमार पर बीजेपी दांव लगाने को तैयार है और उनको टिकट देने का पूरा मन बनाया हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि इसी महीने अक्षय कुमार बीजेपी जॉइन कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार को बीजेपी दिल्ली से चुनाव लड़वाना चाहती है।

कौन सी होगी सीट?

अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्षय कुमार को बीजेपी की तरफ से दिल्ली के चांदनी चौक से टिकट मिल सकता है। कहा जा रहा है कि पार्टी के कुछ नेता एक्टर के कॉन्टेक्ट में है। लेकिन अभी लोगों को इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा।

ऐसा कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार इस मामले में विचाराधीन हैं। बीजेपी से टिकट मिलने की बात इसलिए भी सामने आ रही है क्योंकि अक्षय कुमार को पीएम मोदी और बीजेपी का करीबी माना जाता है। जाहिर है कि अगर ऐसा होता है तो चांदनी चौक में रह रहे अक्षय कुमार के फैंस काफी खुश हो जाएंगे।

वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो इस वक्त वो बड़े मियां छोटे मियां को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में वो टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के कुछ गाने सामने आकर बवाल मचा रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर छा जाएगी। दोनों पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि किस तरह की शुरुआत ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर देती है।

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X