Stree 2 से Akshay Kumar का 'भूतिया' कैमियो सीन हुआ लीक, फैंस भी पगलाए

Akshay Kumar In Stree 2: छह साल के लंबे इंतजार के बाद, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह कहना गलत नहीं होगा कि इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की।
सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस के रिएक्शन पहले से ही भरे पड़े हैं। लेकिन इस फिल्म में जो सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाला है, वो है अक्षय कुमार की कैमियो। जी हां एक्टर के हैरानीभरे कैमियो ने दर्शकों को सबसे ज्यादा इंप्रेस किया है।
जी हां, आपने सही पढ़ा! अक्षय कुमार का कैमियो, जिसे प्रमोशन के दौरान निर्माताओं ने काफी हद तक सीक्रेट रखा था, आखिरकार सामने आ गया है। एक्टर की एंट्री पर सिनेमाघरों में दर्शकों की जय-जयकार की तस्वीरें और वीडियो अब पूरे इंटरनेट पर छाए हुए हैं।
पोस्ट-क्रेडिट सीन, जिसमें अक्षय को एक खतरनाक भूत में बदलते देखा जा सकता है। वो भी सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। नेटिज़ेंस ने स्त्री 2 को एक ब्लॉकबस्टर कहा और अक्षय का कैमियो बस केक पर आइसिंग लगता है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- "सबसे पावरफुल कैमियो जिसने थिएटर को हिला दिया ... यह फिल्म का पोस्ट क्रेडिट सीन है, जिसका मतलब है कि कॉमेडी के सबसे बड़े लेजेंड ने हॉरर कॉमेडी के ब्रह्मांड में एंटर कर लिया है।"
एक और यूजर ने लिखा, "यह सिर्फ स्त्री 2 में अक्षय कुमार का कैमियो नहीं है, वह अब मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा हैं। यार, यह बहुत एक्साइटेड होने वाला है।" हालांकि मेकर्स ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि अक्षय मैडॉक यूनिवर्स में एक कंपलीट हॉरर कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे या नहीं। लेकिन स्त्री 2 में उनके कैमियो के बाद फैंस ने इसकी मांग शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि अक्षय की फिल्म 'खेल खेल में' भी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसकी टक्कर 'स्त्री 2' से है। इस बीच, स्त्री 2 में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, फिल्म में वरुण धवन ने भी फिल्म भेड़िया में अपने किरदार के रूप में कैमियो किया है, जो मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का भी एक हिस्सा है।


Click it and Unblock the Notifications