भूल भुलैया 2 में अक्षय कुमार करेंगें शानदार कैमियो? अनीस बज्मी ने बताई सच्चाई!
कुछ समय पहले ही सुपरस्टार अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया के सीक्वल का ऐलान किया गया था जिसमें कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को ये भी चर्चा लगातार हो रही थी कि फिल्म में अक्षय कुमार एक कैमियो करते नजर आ सकते हैं। इस चर्चा को विराम देते हुए फिल्म के निर्देशक अनीष बज्मी ने सारी बातों का खुलासा कर दिया है। इस सवाल पर उनका कहना था कि मुझे लगता है कि इसपर कुछ बात करनें के लिए अभी थोड़ी जल्दी है।
अभी तो फिल्म को लेकर काम ही चल रहा है, अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं हैं। इसका मतलब ये है उन्होने इस बात को लेकर मना भी नहीं किया है। गौरतलब है कि जब इस फिल्म का ऐलान हुआ था तब कार्तिक आर्यन को उनके फर्स्ट लुक को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था।

अक्षय कुमार के फैंस को शायद ये बात अच्छी नहीं लगी थी कि उनका रोल कोई और करे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग काफी जल्दी शुरु होने वाली है और कार्तिक आर्यन धमाका करने के लिए तैयार है।
भूल भुलैया के बाद इसका सीक्वल देखना कैसा होता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। इसके अलावा इन फिल्मों के सीक्वल्स भी चर्चा में हैं..


Click it and Unblock the Notifications











