“अक्षय कुमार मेरी ज़िंदगी में भगवान की तरह आए हैं” - फिलहाल सिंगर
अक्षय कुमार हाल ही में पंजाबी सिंगर बी प्राक के म्यूज़िक वीडयो में नज़र आए। गाने का नाम था फिलहाल और इसे गाया था पंजाबी सिंगर बी प्राक ने वहीं लिखा है जानी ने। वीडियो में अक्षय कुमार कृति सैनन की बहन नूपुर सैनन के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।
अब इस वीडियो के बारे में बात करते हुए बी प्राक ने बताया कि अक्षय कुमार उनकी ज़िंदगी में भगवान की तरह आए हैं। गौरतलब है कि बी प्राक, अक्षय के लिए केसरी फिल्म में एक गाना गा चुके हैं जो चार्टबस्टर था।

गाने की सफलता पर बात करते हुए बी प्राक ने कहा कि हम बहुत ही ज़्यादा खुशकिस्मत हैं कि अक्षय सर ने हमारा म्यूज़िक वीडियो करने के लिए हामी भर दी है। इस वीडियो से कृति सैनन की बहन नूपुर सैनन ने भी इस इंडस्ट्री में कदम रख लिया है। हाल ही में अक्षय कुमार और कृत सैनन हाउसफुल 4 में रोमांस करते हुए दिखाई दिए थे।
वहीं दिलचस्प ये है कि अक्षय कुमार के लिए ये पहला म्यूज़िक वीडियो है। इस वीडियो को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिल रहा है और ये गाना चार्टबस्टर लिस्ट में आ चुका है। जहां ये अक्षय कुमार का म्यूज़िक वीडियो डेब्यू होगा। वैसे बॉलीवुड में कई एक्टर्स हैं जो म्यूज़िक वीडियो में नज़र आ चुके है


Click it and Unblock the Notifications
