लक्ष्मी बम के किरदार को अक्षय कुमार ने बताया '30 सालों का सबसे चैलेंजिंग रोल'
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म लक्ष्मी बम इस दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में अपने निभाए किरदार के बारे में बताते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि यह उनके 30 सालों के करियर का सबसे मुश्किल रोल है। बता दें, इस हॉरर- कॉमेडी फिल्म में अक्षय एक ट्रांसजेंडर किरदार निभाते नजर आएंगे।
एक प्रमोशन इंटरव्यू में मनीष पॉल के साथ बात करते हुए अक्षय ने कहा कि, "इस फिल्म में मैंने जो कुछ भी किया है, उसकी पूरी क्रेडिट फिल्म के निर्देशक को जाती है। इस किरदार के पीछे उन्होंने बहुत मेहनत की है- लक्ष्मी क्या बोलती है, कैसे चलती है और कैसे डांस करती है.. जैसे जो राघव लॉरेंस ने कहा, मैंने किया।"

अक्षय ने कहा, "मैं कह सकता हूं कि एक तरह से मैंने उनकी नकल उतारी है। यदि यह फिल्म चलती है तो वो लॉरेंस की वजह से होगा।" इस फिल्म में अक्षय एक ऐसे आदमी का किरदार निभा रहे हैं, जिस पर ट्रांसजेंडर का भूत चढ़ जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











