#Attention: अक्षय कुमार ने सलमान पर फेविकोल का जोड़ लगा दिया है!
सलमान खान और अक्षय कुमार साथ में काम कर रहे हैं और इस बारे में सलमान ने दो टूक बात कही है। लेकिन अब अक्षय ने इस रिश्ते को और मज़बूत बना दिया है।
अक्षय कुमार और सलमान खान को लेकर हाल ही में काफी अफवाहें उड़ीं जिन पर सलमान खान ने दो टूक बात कही और अब सलमान खान की बात पर रिएक्ट करते हुए अक्षय कुमार ने कहा है कि कुछ रिश्ते बहुत ही मज़बूत होते हैं औऱ उन्हें अपनी मज़बूती का सुबूत देने की ज़रूरत नहीं होती।
सलमान खान ने खुद अपने फेसबुक पर सीधा जवाब दिया है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास मत करिएगा। मैंने आपको कमिटमेंट दी है तो अक्षय और मेरी फिल्म बनेगी।

इस फिल्म के बारे में खबर है कि सारागढ़ी के युद्ध पर बनी इस फिल्म में अक्षय एक सरदार बने हैं। और सलमान खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। पढ़िए अक्षय का ये इंटरव्यू - "सलमान ने मुझ पर पैसे लगाए हैं...उन्हें SALUTE है"
कई दिन से गपशप गली में खबर उड़ रही है कि सलमान खान और करण जौहर के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसकी वजह है सुशांत सिंह राजपूत का एक फिल्म का हीरो होना, जिसे सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।
[[#AlsoRead: सलमान को अपनी रिलीज़ डेट दे देंगे अक्षय कुमार!] ]
माना जा रहा था कि करण जौहर सुशांत को रिप्लेस नहीं करना चाहते थे और इसलिए सलमान खान ने फिल्म से अपने पैसे हटा लिए हैं लेकिन इसका सीधा असर पड़ा है सलमान खान, अक्षय कुमार और करण जौहर वाली फिल्म पर।
पर अक्षय कुमार जैसे स्टार से फिलहाल कोई पंगा नहीं लेना चाहेगा। जानिए कैसे अक्षय बन चुके हैं दर्शकों के फेवरिट नंबर 1 -


Click it and Unblock the Notifications











