टॉयलेट एक प्रेम कथा हिट हो या फ्लॉप..लेकिन ऐसे मुद्दे उठने चाहिए : अक्षय कुमार
अक्षय कुमार लंदन से वापस लौट चुके हैं और टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन में जोर शोर से लग गए हैं।आपको बता दें कि टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को रिलीज हो रही है और फिल्म भारत में खुले में शौच की समस्या पर बनाई गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक दुल्हन अपने ससुराल में आने के लिए इसलिए मना कर देती है क्योंकि वहां शौचालय नहीं होता।
प्रमोशन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कई मुद्दों पर अपनी राय दी। अक्षय कुमार ने बीएमसी के सफाईकर्मियों के साथ फिल्म का प्रमोशन किया और उन्हें देश का रियल हीरो बताया है। उन्होंने ये भी कहा है कि फिल्म सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरुक करने के लिए नहीं है बल्कि शहरी क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए।

इस दौरान अक्षय कुमार ने ना सिर्फ टॉयलेट एक प्रेम कथा बल्कि पैड मैन के बारे में भी बात की। आगे की स्लाइड्स में मुख्य बातें।


Click it and Unblock the Notifications