लक्ष्मी बॅाम्ब में ट्रांसजेंडर के किरदार को लेकर अक्षय कुमार का खुलासा - मुझे ट्रिकी स्टफ पसंद है
नए साल में अक्षय कुमार बैक टू बैक अपनी धाकड़ फिल्म लेकर तैयार हैं। 2020 में अक्षय कुमार की कई बहुप्रतिक्षित फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। सबसे दिलचस्प भूमिका वह निभा रहे हैं लक्ष्मी बॅाम्ब में। इस फिल्म में वह ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं। पहली बार ऐसा होगा जब अक्षय कुमार किसी फिल्म में भूत वो भी ट्रांसजेंडर बन कर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।
अलग तरह की भूमिका के साथ दर्शकों के बीच आने वाले अक्षय कुमार के लिए ये अनुभव सबसे यादगार रहा है। इस फिल्म का पहला लुक भी सामने आ चुका है। मिड डे से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने अपने इस लुक पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका साड़ी पहनने का अनुभव कैसा रहा है। अक्षय ने कहा कि मैं साड़ी में सहज हूं।

मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। मुझे ट्रिकी स्टफ करना पसंद है। मैंने अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं, उनमें ये सबसे अधिक मुश्किल किरदारों में से एक है।
मुझे किरदार के अंदर घुसना था और उसका बॅाडी लैंगवेज को ठीक करना था। बता दें कि दर्शक भी इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं कि अक्षय इस फिल्म के साथ किस तरह का बम फेंकने के लिए तैयार हैं।
इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म में आर माधवन भी नजर आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications