..................... Akshay Kumar buys new crore rupees apartment akshay Kumar net worth property upcoming movies।अक्षय कुमार ने करोड़ों में खरीदा नया घर अक्षय कुमार की प्रॉपर्टी आने वाली फिल्में - Hindi Filmibeat

2000 करोड़ के मालिक अक्षय कुमार ने खरीदा इतने करोड़ का आलीशान नया घर, करोड़ों की प्रॉपर्टी !

बॅालीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने जहां एक तरफ अपनी पिछले साल रिलीज फिल्म सूर्यवंशी से करोड़ों की कमाई की है। इसी के साथ खुद के लिए करोड़ों का आलीशान घर भी खरीद लिया है। जी हां, ऐसा मालूम होता है कि सूर्यवंशी से हुई बंपर कमाई को अक्षय कुमार ने प्रॉपर्टी खरीदने में लगा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार अक्षय कुमार ने खुद के लिए एक आलीशान घर खरीदा है। मुंबई के खार वेस्ट में अक्षय कुमार ने शानदार घर लिया है। अगर आप इसकी कीमत सुनेंगे तो होश उड़ जायेंगे। अक्षय कुमार के इस नए घर की कीमत कुल मिलाकर 8 करोड़ के करीब की बताई जा रही है। अक्षय कुमार का यह फ्लैट खास वेस्ट की जॉय लीजेंड बिल्डिंग में 19 वें फ्लोर पर है।

Akshay Kumar

यह भी कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार ने अपनी एक पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर एक नई जगह जो खरीदी है वो यही है।अक्षय कुमार ने दिसंबर 2021 में अंधेरी वेस्ट में अपने एक दफ्तर को 9 करोड़ की कीमत पर बेचा था। इसी के बाद अक्षय कुमार ने खास वेस्ट में अपना नया घर खरीदा है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार के पास पहले से ही सी फेसिंग प्लाट है। जहां पर अक्षय कुमार अपने पूरे परिवार के साथ वहीं पर रहते हैं।

गोवा और मॉरीशस में भी अक्षय कुमार के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी

गोवा और मॉरीशस में भी अक्षय कुमार के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी

गोवा और मॉरीशस में भी अक्षय कुमार के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। अक्षय कुमार की गिनती बॅालीवुड के सबसे अधिक फीस लेने वाले सुपरस्टार्स में की जाती है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी थी जिसमें यह दावा किया गया कि अक्षय कुमार ने अपनी आगामी एक फिल्म के लिए 135 करोड़ की फीस ली है।

अक्षय कुमार 2000 करोड़ रुपए के मालिक

अक्षय कुमार 2000 करोड़ रुपए के मालिक

साथ ही अक्षय कुमार अपनी फिल्म की करोड़ों की कमाई में से भी हिस्सेदारी मेकर्स से लेते हैं। पिछले साल 366 करोड़ की कमाई के साथ अक्षय कुमार ने 100 सबसे अधिक कमाई करने वाले सेलेब्स की सूची में जगह हासिल की। रिपोर्ट अनुसार अक्षय कुमार 2000 करोड़ रुपए के मालिक हैं।

अक्षय कुमार के पास 260 करोड़ की प्राइवेट जेट

अक्षय कुमार के पास 260 करोड़ की प्राइवेट जेट

हर महीने अक्षय कुमार की कमाई 4 से 5 करोड़ के बीच में है। टीवी एड से अक्षय कुमार 5 से 6 करोड़ की कमाई करते हैं। अक्षय कुमार के पास खुद की 260 करोड़ की प्राइवेट जेट है। मुंबई के जुहू में अक्षय कुमार का जो बंगला है उसकी कीमत 80 करोड़ के करीब की है।

अक्षय कुमार की आने वाली 7 फिल्मों की लिस्ट

अक्षय कुमार की आने वाली 7 फिल्मों की लिस्ट

बाइक और कार पर भी अक्षय कुमार ने करोड़ों खर्च किए है। काम की बात की जाए तो साल 2021 में अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने विश्व स्तर पर 300 करोड़ के करीब की कमाई की। वहीं आगामी दिनों में ओएमजी 2, रामसेतु के साथ बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, ड्राइविंग लाइसेंस, राउडी राठौर 2, पृथ्वीराज के साथ कई फिल्में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X