..................... अक्षय कुमार का बिजी शेड्यूल, अतरंगी रे खत्म होते ही शुरु की राम सेतु | Akshay Kumar busy schedule, completes Atrangi Re and starts Ram Setu the next day - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार का सुपर बिजी शेड्यूल, 'अतरंगी रे' खत्म होते ही शुरु की 'राम सेतु', नहीं ली कोई छुट्टी

अक्षय कुमार अनुशासित और अपने काम के प्रति केंद्रित होने के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने फिर से यह साबित किया है कि काम ही उनकी प्राथमिकता है। अभिनेता ने शनिवार (27 मार्च) को अतरंगी रे की शूटिंग पूरी की और बिना आराम किए तुरंत सोमवार (29 मार्च) से राम सेतु की शूटिंग शुरू कर दी है। फिलहाल अक्षय कुमार की झोली में 8 फिल्में फाइनल हैं।

अक्षय कुमार इंडस्ट्री में सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं, उनकी झोली में कई सफल फिल्में हैं जिनके पीछे उनकी कड़ी मेहनत साफ़ दिखाई देती है। फिलहाल अक्षय बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शामिल हैं।

Akshay Kumar

बीते दिन अक्षय कुमार ने राम सेतु से अपना लुक रिलीज किया था, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में वो पुरातत्वविद् की भूमिका में दिखेंगे। राम सेतु में उनके साथ हैं जैकलीन फर्नाडीज़ और नुसरत भरूचा।

खास बात है कि आने वाली फिल्मों में अक्षय कुमार काफी अलग अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। जहां राम सेतु में एक पुरातत्वविद् बने हैं, वहीं सूर्यवंशी एक एक्शन फिल्म है, जबकि पृथ्वीराज इतिहास पर आधारित है।

फिलहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X