बहन के लिए पूरी फ्लाईट बुक करने की खबर पर भड़के अक्षय कुमार, किया गुस्से भरा ट्वीट
कुछ दिनों पहले अफवाहें उड़ीं कि अक्षय कुमार ने लॉकडाउन खुलते ही अपनी बहन के लिए पूरी चार्टर्ड फ्लाईट बुक कर दी है जिससे कि उनकी बहन और दोनों बच्चे बिल्कुल सुरक्षित तरीके से दिल्ली पहुंच पाए।
इस खबर के बाद अक्षय कुमार की काफी खिल्ली उड़ाई गई और लोगों ने उन पर काफी टिप्पणियां की।

अब अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए साफ किया कि ऐसी कोई भी खबर झूठी है। पहली बात उन्होंने ऐसी कोई फ्लाइट नहीं बुक की। लॉकडाउन में उनका पूरा परिवार घर पर है कोई कहीं नहीं गया है।
अक्षय कुमार ने ये भी साफ किया कि उनकी बहन के एक ही बच्चा है। हालांकि इस बार अक्षय कुमार काफी गुस्से में लगे और उन्होंने साफ कहा कि वो इस खबर पर कानूनी कार्यवाही करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











