..................... Akshay Kumar’s ‘Brothers’ trailer to release on June 10 - Hindi Filmibeat

सलमान के बाद अब अक्षय के फिल्म की ट्रेलर होगी रिलीज!

[बॉलीवुड न्यूज] आने वाले कुछ महीनों में एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में आने वाली हैं। जिसमें सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और शाहरूख खान तक की फिल्में लाइन में लगी हैं। हाल ही में बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर रिलीज किया गया और उम्मीद में मुताबिक दर्शकों को टीजर बहुत पसंद आया।

दर्शकों के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बजरंगी भाईजान को रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है। बहरहाल, अब समय आ गया गया है एक और धमाकेदार ट्रेलर का। जी हां, अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'ब्रदर्स' का ट्रेलर 10 जून को रिलीज किया जाने वाला है।

PIC: अक्षय के सिर चढ़ा सलमान का शौक.. देखिए शर्टलेस सेल्फी..

करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रदर्स' में अक्षय और सिद्धार्थ के साथ जैकलीन फर्नांडीस और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें, यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'वॉरियर्स' की हिंदी रीमेक फिल्म है, जिसमें दो बिछड़े भाइयों की कहानी दिखाई गई है।

फिल्म के निर्माता करण जौहर ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की बात ट्विटर के जरीए फैंस को बताई। बहरहाल, उम्मीद है बजरंगी भाईजान की तरह ही ब्रदर्स को भी हिट्स पर हिट्स मिलें।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X