अक्षय कुमार ने सलमान खान की लेटलतीफी पर तोड़ी चुप्पी, बताई आप बीती, ये था मामला!

Akshay Kumar Salman Khan- हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान के शो बिग बॉस में अक्षय कुमार गए थे लेकिन बिना शूट ही वापस आ गए। कारण ये बताया जा रहा था कि सलमान खान सेट पर 4 घंटे देरी से पहुंचे थे और इसके बाद अक्षय कुमार वहां से चले गए।
जैसे ही खबरें सामने आईं लोग हैरान हैं। अक्षय कुमार के फैंस का कहना था कि सलमान खान को सही वक्त पर आना था। अब अक्षय कुमार का रिएक्शन इस मामले में सामने आया है। उन्होने साफ साफ शब्दों में खुलासा किया है।
क्या बोले अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और इस दौरान उन्होने बताया कि जो खबर सामने आई है वो फर्जी है। अक्षय कुमार ने कहा है कि सलमान खान इतनी देरी से नहीं आए बल्कि वो 35-40 मिनट लेट थे लेकिन मुझे दूसरा काम था इसलिए निकलना पड़ा।
अक्षय कुमार ने दिल्ली की एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा, "वह इतनी देर से नहीं आए थे। मैं पहुंचा था, हां, वह थोड़ी देर से आए थे क्योंकि उनका कुछ निजी काम था।
और फिर हमने इस बारे में बात की, और उसने मुझे बताया कि वह लगभग पैंतीस से चालीस मिनट लेट हो गए और ऐसा क्या हुआ कि मुझे जाना पड़ा तो फिर हमने इस बारे में बात की और मैं चला गया, लेकिन वीर वहां था, इसलिए उसने उसके साथ शूटिंग की।''
अक्षय कुमार ने सारी अफवाहों को खत्म कर दिया है। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications