अक्षय कुमार की शानदार पहल- "मुस्कुराएगा इंडिया" में टाइगर श्राफ, कार्तिक आर्यन समेत कई स्टार शामिल
दुनियाभर में कोरोनो वायरस का प्रकोप छाया हुआ है। जहां 12 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 70 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी मरने वालों का आंकड़ा 100 से ऊपर जा चुका है और यह काफी तेजी से बढता जा रहा है। इस खौफ के बीच बॉलीवुड सितारों ने लोगों के दिल, दिमाग में सकारात्मकता लाने की कोशिश की है।
इंडस्ट्री के कुछ प्रमुख नाम ने इस देशव्यापी पहल की दिशा में योगदान करने के लिए एकजुटता दिखाई हैं। एक बहुत ही खास ट्रैक रिलीज़ ही गया है। आज देश को कोरोना के खिलाफ इस जंग में जीतने के लिए इसी स्वर की आवश्यकता है और इसी सकारात्मक के साथ 'मुस्कुराएगा इंडिया' आज रिलीज किया जाएगा।

सुपरस्टार अक्षय कुमार और जैकी भगनानी एक विशेष पहल के साथ आये हैं, जो इंडस्ट्री के नए एंथम ' "मुस्कुराएगा इंडिया" को प्रस्तुत करके भारत के लोगों के बीच सकारात्मकता ऊर्जा पेश कर रहे हैं। इस अनदेखे और अनसुने एंथम के लिए सभी बॉलीवुड सितारों ने एकजुटता दिखाई है। यह एंथम आज शाम 6 बजे रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications