Akshay Kumar ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, सुपरस्टार ने मुंबई में फैंस के साथ किया ये खास कारनामा

Akshay Kumar Breaks The Guinness World Records: सुपरस्टार अक्षय कुमार की दुनिया भर में बड़ी फैन फॉलोइंग है और अपने दुनियाभर के फैंस के लिए उन्होंने एक असाधारण रिकॉर्ड कायम किया है। जी हां, अक्षय कुमार ने वास्तव में एक शानदार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है।
24 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्म सेल्फी के प्रचार के लिए अक्षय कुमार ने मुंबई में फैंस के साथ मुलाकात की। यहां उन्होंने फैंस के साथ तीन मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। सुपरस्टार जो अपने खतरनाक स्टंट और विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं, अब इस विशेष उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। बता दें, अक्षय ने 3 मिनट में 184 सेल्फी लेने का रिकॉर्ड बनाया है।
22 जनवरी 2018 को कार्निवल ड्रीम क्रूज जहाज पर सवार जेम्स स्मिथ (USA) द्वारा तीन मिनट में ली गई 168 सेल्फ-पोर्ट्रेट तस्वीरों (सेल्फी) के पहले के विश्व रिकॉर्ड को अक्षय कुमार ने तोड़ दिया है। इससे पहले, 2015 में ग्लोबल आइकन और हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने पास यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने लंदन में तीन मिनट में 105 सेल्फ-पोर्ट्रेट फोटोग्राफ (सेल्फी) के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था।
अभिनेता अक्षय कुमार इस अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ने पर बोलते हैं, "मैं इस विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने और इस पल को अपने फैंस के साथ साझा करने पर बहुत खुश हूं। मैंने अब तक जो कुछ भी हासिल किया है और मैं अपने जीवन के इस क्षण में जहां भी हूं, वह हर जगह मेरे फैंस के बिना शर्त प्यार और समर्थन के कारण है। यह उन्हें विशेष ट्रिब्यूट देने का मेरा तरीका था, यह स्वीकार करने का कि वे मेरे पूरे करियर में मेरे और मेरे काम के साथ कैसे खड़े रहे।"
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फैमिली एंटरटेनर सेल्फी, जिसमें वह पहली बार इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे, 24 फरवरी को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











