..................... बॉलीवुड, सुशांत व ड्रग्स मामले पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, 'ड्रग इशु हमारे बॉलीवुड में भी!'VIDEO Akshay Kumar breaks silence over drugs and sushant says drug problem exist in bollywood - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड, सुशांत व ड्रग्स मामले पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, 'ड्रग इशु हमारे बॉलीवुड में भी!'VIDEO

बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर पिछले कई दिनों से बहस छिड़ी हुई है। बॉलीवुड का ये मामला संसद में भी पहुंचा। इस मामले में पहली बार किसी बड़े टॉप स्टार का रिएक्शन सामने आया है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने ड्रग्स पर प्रतिक्रिया दी। अक्षय कुमार ने कहा कि हां इस इंडस्ट्री में ये इशु है लेकिन हर जगह की तरह यहां भी ड्रग्स का मामला है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि सभी और हर कोई ड्रग्स लेता हूं। वहीं सुशांत की मौत के बाद उपजे इस विषय पर डिटेल से एक वीडियो शेयर किया।

अक्षय कुमार ने वीडियो में कहा, ड्रग्स को लेकर आजकल बात हो रही है, मैं दिल पर हाथ रखकर कैसे झूठ बोल दूं कि यहां ये समस्या नहीं है। यहां है लेकिन जैसे हर इंडस्ट्री और हर प्रोफेशन में होती है। लेकिन इसका मतलब ये है नहीं कि हर इंडस्ट्री में हर इंसान ड्रग्स लेता हो। ड्रग्स एक कानूनी विषय है। मुझे पूरा विश्वास है कि कोर्ट व केंद्रीय जांच एजेंसी जो भी निर्णय लेगी वह सही होगा।'

आगे अभिनेता ने कहा, 'मैं हाथ जोड़ कर कहता हूं कि ऐसा मत करो कि पूरी इंडस्ट्री को बदनाम हो। या सभी को एक ही नजरिए से देखो। ये गलत है। मैं पर्सनली मीडिया की ताकत में विश्वास रखता हूं, अगर मीडिया मुद्दे को सही ढंग से न उठाए तो कितना अन्याय होगा। लेकिन मीडिया को अपनी जिम्मेवारी थोड़ी गंभीरता से निभानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X