Akshay Kumar ने 'पान मसाला विज्ञापन' को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया विवाद के बाद कैसी हो गई थी हालत!

Akshay Kumar: साल 2022 में जब अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान एक साथ एक पान मसाला विज्ञापन में दिखे थे, तो काफी हंगामा मच गया था। विज्ञापन को लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके तुरंत बाद ही अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक माफीनामा पोस्ट किया था और फैंस को भरोसा दिलाया था कि वो इस विज्ञापन से पीछे हट रहे हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, अब अक्षय कुमार ने उस पान-मसाला विज्ञापन के वायरल होने और विवाद होने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने उसे अपनी गलती मानते हुए कहा, "उस रात मैं मुश्किल से सो सका और मैं बेचैन था। इसलिए, मैंने फैंस से माफी भी मांगी।"
अक्षय ने कहा, "मैंने गलतियाँ की हैं और मैंने उन्हें स्वीकार भी किया है। जैसे मैंने वह इलाइची ब्रांड का विज्ञापन किया था। मैंने स्वीकार किया कि यह एक गलती थी। उस रात मैं मुश्किल से सो सका और मैं बेचैन था। इसलिए, मुझे जो लिखना था, मैंने लिखा और स्पष्टीकरण दिया। हर कोई अपनी गलतियों से सीखता है और मैंने भी सीखा।"

विमल विज्ञापन
बता दें, अक्षय कुमार पिछले साल शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में विमल विज्ञापन अभियान में शामिल हुए थे। जिसके बाद लोगों ने तुरंत उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया था क्योंकि अक्षय अपने हेल्थ और फिटनेस को लेकर काफी चर्चित हैं। लिहाजा, विवादों के शुरु होते ही एक्टर ने तुरंत विज्ञापन से अपने पैर पीछे खींच लिये।

पोस्ट किया था माफीनामा
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा माफीनामा पोस्ट किया था। उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा है कि मुझे माफ कर दीजिए। मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं। बीते कुछ दिनों से मिली आपकी प्रतिक्रियाओं ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मैंने फैसला किया है कि मैं टीवी एड के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य में लगाउंगा।

भविष्य में ऐसा नहीं करूंगा
उन्होंने आगे लिखा था-"ब्रांड चाहे तो इस एड को प्रसारित करना जारी रख सकता है, जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की कानूनन अवधि पूरी नहीं होती। मैं वादा करता हूं भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों का चयन करूंगा।अपना प्यार मुझ पर बनाए रखें.."


Click it and Unblock the Notifications











