'हेरा फेरी 3' को लेकर Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, बताया फिल्म ना करने का कारण, फैंस से मांगी माफी

बीते कई दिनों से फिल्म हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन के होने की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। परेश रावल ने भी खबरों की पुष्टि कर दी थी कि फिल्म में कार्तिक ही दिखेंगे। ऐसे में अक्षय के फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी निराशा जताई और लगातार ट्रेंड होता है- No Akshay No Hera Pheri 3..
बहरहाल, अब अक्षय कुमार ने खुद 'हेरा फेरी 3' से दूरी बनाने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। हिंदुस्तान टाइम्स के इवेंट में पहुंचे अक्षय कुमार से हेरा फेरी 3 को लेकर सवाल किया गया, तो अभिनेता ने बताया कि फिल्म उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन वो स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे.. इसीलिए उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दिया।
अक्षय कुमार ने कहा, "हेरा फेरी मेरा एक हिस्सा रहा है। जैसे बाकी कई लोगों की यादें उस फिल्म से जुड़ी हैं, वैसे ही मेरी भी अच्छी यादें उस फिल्म से जुड़ी हुई हैं। मुझे भी दुख होता है कि इतने सालों वो पार्ट 3 बन नहीं पाई है।"

मैं स्क्रिप्ट से खुश नहीं था
अभिनेता ने आगे कहा- "लेकिन हमें चीजों को अलग नजरीए से देखने की जरूरत है। ये फिल्म मुझे ऑफर की गई थी.. मुझे इसके बारे में बताया गया था.. लेकिन जिस तरह से इसका स्क्रीनप्ले, इसके स्क्रिप्ट को शेप किया, मैं उससे बिल्कुल संतुष्ट नहीं था। मैं खुश नहीं था।"

हेरा फेरी 3 से खुद को अलग कर लिया
फिल्मों के चुनाव को लेकर अक्षय ने आगे कहा, "लोग अब जो देखना चाहते हैं, मैं सिर्फ उसके बारे में बात नहीं कर सकता.. बल्कि अपने चुनाव में भी मुझे वो दिखाना पड़ेगा। यही कारण है कि मैंने हेरा फेरी 3 से खुद को अलग कर लिया। मेरे लिए हेरा फेरी मेरे सफर का हिस्सा है.. इसीलिए मुझे भी बहुत दुख हो रहा है कि मैं ये फिल्म कर नहीं पा रहा हूं।"

फैंस ने मांगी माफी
अक्षय ने आगे कहा, "मैं अपने फैंस से भी माफी मांगना चाहता हूं कि मैं ये फिल्म नहीं कर पाया। कल ही की बात है.. मैं देख रहा है कि फैंस ट्रेंड कर रहे हैं- No Akshay No hera Pheri.. मैं कहना चाहता हूं कि जितने दुखी वो हैं, उतना ही दुखी मैं भी हूं।"

मेरे फैंस मुझे बहुत प्यार करते हैं
अपने फैनडम पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "मैं बता नहीं सकता मेरे फैंस जो हैं उनके पागलपन की इंतहा कुछ और ही है.. वो मुझे बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। इसीलिए मैं उनसे माफी मांगता हूं कि मैं हेरा फेरा का हिस्सा नहीं बन रहा हूं।"


Click it and Unblock the Notifications