15 अगस्त 2019- अक्षय कुमार की अगली फिल्म FINAL- बैक टू बैक तीसरा धमाका
अक्षय कुमार ने 2019 में अपनी तीसरी फिल्म फाइनल कर ली है। केसरी, हाउसफुल 4 के बाद 2019 में अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म होगी 'मिशन मंगल'। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं जगन शक्ति। जबकि निर्माता होंगे आर बाल्की। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। बता दें, पहले इसी दिन रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र रिलीज हो रही थी, लेकिन उसे आगे बढ़ाकर क्रिसमस पर रिलीज किया जा रहा है।
2019 क्रिसमस धमाका- रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' होगी रिलीज
फिल्म मिशन मंगल में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू, शरमन जोशी और नित्या मेनन मुख्य किरदारों में दिखेंगे। आर बाल्कि के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है।

यह भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा। देखा जाए तो इन दिनों अंतरिक्ष बॉलीवुड का फेवरिट विषय बन चुका है। जहां फिल्म जीरो में शाहरुख चांद पर जा रहे हैं.. वहीं सुशांत सिंह राजपूत भी 'चंदा मामा दूर के' साइन कर चुके हैं। वहीं, शाहरुख खान की अगली फिल्म होगी- सारे जहां से अच्छा, जो कि भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बॉयोपिक फिल्म होगी।
बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications