बहन के लिए अक्षय कुमार ने बुक किया पूरा हवाई जहाज! मुंबई से दिल्ली तक का सफर
देश में इस समय चल रहे कोरोना संकट के बीच लोग काफी ज्यादा सतर्कता के साथ बाहर निकल रहे हैं। लोगों के बीच कोरोना को लेकर इतना ज्यादा खौफ ही कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। इसी के चलते आम आदमी से लेकर बॉलीवुड से सितारे तक काफी ज्यादा चर्चा में हैं और जो कि कुछ हाल ही में अक्षय कुमार ने किया उसको जानकर आप चौंक जाएंगे।
खबर है कि सुपरस्टार ने अपनी बहन को मुंबई से दिल्ली भेजने के लिए कुछ ऐसा किया जो कि सुर्खियों में हैं। खबर है कि अक्षय कुमार ने इसके लिए पूरी हवाई जहाज बुक कर लिया ताकि उनकी बहन और उनका परिवार दिल्ली तक आसानी से पहुंच सके।

अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि अक्षय कुमार ने ये सब रुतबा दिखाने के लिए किया है तो ऐसा कुछ नहीं है। इसका कारण सिर्फ और सिर्फ कोरोना वायरस का खौफ है। गौरतलब है कि काफी समय से हवाई सेवा बंद होने के कारण उनका परिवार मुंबई मे ही थी लेकिन अब वो आसानी से घर पहुंच गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications