ब्लू की समीक्षा से नाराज अक्षय
अक्षय कुमार फिल्म ब्लू की नकारात्मक समीक्षा को पचा नहीं पा रहे है। उनका कहना है कि दो चार समीक्षाओं से फिल्म के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
इस फिल्म के साथ आल द बेस्ट और मैं और मिसेज खन्ना भी रीलिज हुई थी। फिल्म आल द बेस्ट को ब्लू और मैं और मिसेज खन्ना से कहीं अधिक सराहना मिली थी। हालांकि बॉक्स आफिस के शुरूआती रूझान पर जाएं तो ब्लू और आल द बेस्ट को अच्छी ओपनिंग मिली है वहीं मैं और मिसेज खन्ना को पहले दिन ही केवल चार पांच दर्शक पहुंचे।
फिल्म ब्लू हिट हुई या फ्लाप, अभी यह कहने में देर है लेकिन अभिनेता अक्षय कुमार इसे हिट ही मान रहें है। उनका कहना है कि फिल्म में पहली बार पानी के अंदर स्टंट देखने को मिलेंगे।
akshay kumar all the best अक्षय कुमार आल द बेस्ट ब्लू मैं और मिसेज खन्ना blue main aur mrs khanna


Click it and Unblock the Notifications