Akshay Kumar: 2024 की ईद और दिवाली को अक्षय कुमार ने किया ब्लॉक, दो धमाकेदार फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस कमबैक!

Akshay Kumar blocks Eid 2024 and Diwali 2024: अक्षय कुमार ने हाउसफुल 5 की घोषणा के साथ ही फैंस को शानदार सरप्राइज दिया है। साल 2023 में जहां अक्षय की तीन फिल्में अभी रिलीज होने को तैयार हैं, वहीं अभिनेता ने साल 2024 के लिए दो फिल्मों की रिलीज को लॉक कर दिया है।
अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देंखे तो खिलाड़ी के खाते में फिलहाल बैक टू बैक 5 फ्लॉप फिल्में हैं। लेकिन अब अपनी आगामी फिल्मों के साथ अक्षय एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं।
ईद और दिवाली 2024 किया लॉक
साल 2024 की बात करें तो अक्षय कुमार ने अपनी दो बड़ी फिल्मों के साथ साल की दो बड़ी डेट्स को लॉक कर लिया है। जी हां, जहां ईद के मौके पर आ रही है- बड़े मियां छोटे मियां। वहीं, दिवाली 2024 में दर्शकों के सामने आएगी हाउसफुल 5। दोनों फिल्में बिग बजट हैं और फैंस को इनका बेसब्री से इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा 2024 में अक्षय कुमार की आने वाली दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती हैं।
बड़े मियां छोटे मियां
पूजा एंटरटेनमेंट ने अपनी बड़ी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए ईद 2024 लॉक कर लिया है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और मानुषी छिल्लर मुख्य किरदारों में हैं। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में एक दमदार विलेन के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 10 अप्रैल या 11 अप्रैल, 2024 को रिलीज़ होगी।
हाउसफुल 5 का भी हुआ ऐलान
हाउसफुल 5 अगले साल यानि की 2024 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित, हाउसफुल 5 मौज-मस्ती, मनोरंजन और कॉमेडी की एक रोलर-कोस्टर सवारी के वादे के साथ 2024 में आपकी दिवाली को जगमगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्टारकास्ट की बात करें तो, फिलहाल अक्षय कुमार और रितेश देशमुख इसमें फाइनल हैं.. जबकि कई स्टार कलाकार और भी शामिल होंगे। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे साजिद नाडियाडवाला।
बता दें, अब तक 2024 में आधिकारिक तौर पर रिलीज होने वाली फिल्में हैं- प्रोजेक्ट के (12 जनवरी), फाइटर (24 जनवरी), भूल भुलैया 3 (दिवाली), हाउसफुल 5 (दिवाली), बड़े मियां छोटे मियां (ईद) और सिंघम अगेन (स्वतंत्रता दिवस)..


Click it and Unblock the Notifications












