Akshay Kumar: 2024 की ईद, दिवाली, क्रिसमस को अक्षय कुमार ने किया ब्लॉक, 3 बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस धमाका

akshay-kumar-blocks-eid-diwali-christmas-2024-with-three-biggest-films-bumper-comeback-at-box-office

Akshay Kumar blocks Eid, Diwali and Christmas 2024: कॉमेडी फ्रैंचाइजी वेलकम की तीसरी किस्त 'वेलकम टू द जंगल' के ऐलान ने अक्षय कुमार के फैंस को उत्साहित कर दिया है। 'ओएमजी 2' की जबरदस्त सफलता के बाद, साल 2023 में जहां अक्षय की दो फिल्में अभी रिलीज होने को तैयार हैं, वहीं अभिनेता ने साल 2024 के लिए तीन फिल्मों की रिलीज को लॉक कर दिया है।

अक्षय कुमार ने ओएमजी 2 के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर ली है। फिल्म 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। वहीं, 2024 में अपनी आगामी फिल्मों के साथ अक्षय एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं।

ईद, दिवाली, क्रिसमस 2024 किया लॉक

साल 2024 की बात करें तो अक्षय कुमार ने अपनी तीन बड़ी फिल्मों के साथ साल की तीन बड़ी डेट्स को लॉक कर लिया है। जी हां, जहां ईद के मौके पर आ रही है- बड़े मियां छोटे मियां। दिवाली 2024 में दर्शकों के सामने आएगी हाउसफुल 5। वहीं, क्रिसमस के लिए ऐलान हो चुका है वेलकम 3 का। तीनों फिल्में बिग बजट हैं और फैंस को इनका बेसब्री से इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा 2024 में अक्षय कुमार की आने वाली तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती हैं।

बड़े मियां छोटे मियां

पूजा एंटरटेनमेंट ने अपनी बड़ी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए ईद 2024 लॉक कर लिया है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और मानुषी छिल्लर मुख्य किरदारों में हैं। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में एक दमदार विलेन के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 10 अप्रैल या 11 अप्रैल, 2024 को रिलीज़ होगी।

हाउसफुल 5

हाउसफुल 5 अगले साल यानि की 2024 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित, हाउसफुल 5 मौज-मस्ती, मनोरंजन और कॉमेडी की एक रोलर-कोस्टर सवारी के वादे के साथ 2024 में आपकी दिवाली को जगमगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्टारकास्ट की बात करें तो, फिलहाल अक्षय कुमार और रितेश देशमुख इसमें फाइनल हैं.. जबकि कई स्टार कलाकार और भी शामिल होंगे। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे साजिद नाडियाडवाला।

वेलकम टू द जंगल

वेलकम और वेलकम बैक के बाद से ही, फैंस इस कॉमेडी फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे थे। फ़िरोज़ ए नाडियाडवाला ने अपनी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त का नाम रखा है- 'वेलकम टू द जंगल'। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट के लिए क्रिसमस 2024 को लॉक कर दिया है। फिलहाल फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन खबरें हैं कि अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी फाइनल हैं।

बता दें, अब तक 2024 में आधिकारिक तौर पर रिलीज होने वाली फिल्में हैं- प्रोजेक्ट के (12 जनवरी), फाइटर (24 जनवरी), भूल भुलैया 3 (दिवाली), हाउसफुल 5 (दिवाली), बड़े मियां छोटे मियां (ईद), सिंघम अगेन (स्वतंत्रता दिवस), वेलकम टू द जंगल (क्रिसमस)..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X