अतरंगी रे स्टार धनुष के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने ऐसे किया विश!
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन एक फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान और साउथ के सुपरस्टार धनुष नजर आने वाले हैं। आज यानि 28 जुलाई को धनुष का जन्मदिन है और इस मौके पर अक्षय कुमार ने उनको विश किया है। इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार ने एक स्टोरी साझा की है जिसमें सारा अली खान, धनुष और वो खुद नजर आ रहे हैं।
अक्षय ने इसके साथ कैप्शन लिखा है कि.. 'तुम्हारा नाम धनुष है, अगर वो तीर होता तो भी उपयुक्त था, क्योंकि तुम अपने टैलेंट को लेकर क्लियर हो। जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं धनुष। ऐसे ही चमकते रहो।'

अक्षय कुमार का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार इसको साझा करते हुए जन्मदिन की मुबारकबाद धनुष को दे रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार के साथ धनुष नजर आएंगे और कुछ समय पहले इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है।
सारा अली खान और अक्षय कुमार के कुछ वीडियो ताजमहल में शूटिंग के दौरान सामने आए थे जिनको काफी पसंद किया गया था। सारा अली खान इन वीडियोज में अक्षय कुमार के साथ मजाकिया अंदाज में नजर आईं थीं।
सारा अली खान पहली बार किसी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैँ। अक्षय कुमार की बात करें तो वो आधा दर्जन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। काफी जल्दी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
