..................... Akshay Kumar birthday special, जन्मदिन स्पेशल- जोकर अक्षय कुमार के 10 राज़ - Hindi Filmibeat

जन्मदिन स्पेशल- जोकर अक्षय कुमार के 10 राज़

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का आज 45वां जन्मदिन है। हाल ही में आई उनकी फिल्म जोकर कुछ खास नहीं चली लेकिन इसके बावजूद अक्षय के फैन्स और उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। आज भी अक्षय की फिल्में बॉलीवुड की कमाई करने वाली फिल्मों में गिना जाती हैं। आज हम आपसे शेयर करते हैं अक्षय की जिंदगी से जुड़े 10 राज़ जिनमें से शायद कुछ राज़ आपको भी पता हों-

1- खिलाड़ी अक्षय का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। मीडिया में लोग उन्हें अक्की के नाम से जानते हैं और उनके करीबी दोस्त उन्हें राजू कहकर बुलाते हैं।

2- अक्षय कुमार का जन्म अमृतसर में हुआ था उनकी शिक्षा पुरानी दिल्ली में हुई और फिर उनका परिवार मुंबई के कोलीवाडा में शिफ्ट हो गया।

3- फिल्म इंडस्ट्री में आने पहले वो एक बैंकाक के एक रेस्टोरेंट मेट्रे गेस्ट हाउस में काम करते हैं।

4- अक्षय की पहली फिल्म दीदार थी जिसमें करिश्मा कपूर उनकी हिरोइन थीं लेकिन सौगंध सबसे उनकी पहली रिलीज फिल्म थी।

Akshay Kumar birthday special

5- अक्षय कुमार ने खिलाड़ी टाइटल की कुल सात फिल्में की हैं अब तक खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी और खिलाड़ी 420। अब जल्द ही हिमेश रेशमिया की फिल्म खिलाड़ी 786 से एक बार फिर अक्षय अपने खिलाड़ी फॉर्म में दिखेंगे।

6- अक्षय की फेवरेस्ट खान है थाई फूड और पंजाबी खान। उन्हें भारतीय स्वीट भी बहुत पसंद है और उनका पसंदीदा फल है आम।

7- अक्षय ने एक पंजाबी भक्ति एल्बम में गाना भी गाया है। इस गान का नाम है निर्गुन राख लिया। इस एल्बम से जो भी बिजनेस हुआ तो वो मुंबई में जुलाई 2011 में हुई ट्रेन दुर्घटना में घायल लोगों के इलाज पर खर्च किया गया।

8- अक्षय कुमार ने मार्शल आर्ट की एक डॉक्यूमेंट्रई सेवेन डेडली आर्ट्स विद अक्षय कुमार को होस्ट किया था जो कि 2004 में नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर टेलीकास्ट भी हुआ था।

9- अक्षय की पसंदीदा घूमने की जगह है गोवा और कैनेडा।

10- अक्षय की पसंदीदा फिल्म है लाइफ इस ब्यूटीफुल जो की एक ऑस्कर अवार्ड विनिंग फिल्म है।

चूंकि दो महीने पहले ही अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना के पिता और अक्षय के ससुर बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना का निधन हुआ है इसलिए इससाल अक्षय का जन्मदिन काफी फीका रहेगा। वो इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X