बिग बॉस में शामिल हुए अक्षय
बिग बॉस 3 में अभिनेता अक्षय कुमार शामिल होने जा रहे है लेकिन वे प्रतिभागी के बतौर शामिल नही होने जा रहे है बल्कि वहां के प्रतिभागियों के साथ आधा दिन बिताने के लिए जा रहें है।
बिग बॉस 2 के सीजन में अक्षय ने शिल्पा शेट्टी के साथ एक बार एंकरिग की थी लेकिन घर के अंदर नहीं गए थे लेकिन इस बार अपनी फिल्म ब्लू का प्रचार करने के लिए घर के अंदर तक जाने वाले है।
अक्षय शो में अपने अच्छे दोस्त बिंदू से मिलने के लिए जाने वाले है। आगामी शुक्रवार को अक्षय एक चोपर के जरिए बिग बॉस हाउस तक जाएंगे।
शो में अक्षय प्रतिभागियों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे और साथ ही फिल्म ब्लू में किए गए स्टंट की चर्चा भी करेंगे। तो फिर कहा जा सकता है कि अक्षय की मौजूदगी से प्रतिभागियों को थोड़ी राहत मिल जाएगी।
More from Filmibeat
akshay kumar अक्षय कुमार कलरस बिग बॉस 3 ब्लू रियलिटी शो शिल्पा शेट्टी bigg boss 3 blue colors reality show shilpa shetty


Click it and Unblock the Notifications











