रितिक मेरे बेटे को डांस सिखा दो: अक्षय

अक्षय इसलिए चाहते हैं कि वे अपने बेटे आरव को रितिक रोशन से ही सिखवायें। अक्षय कुमार ने इस बारे में हाल ही में कहा कि उन्होंने रितिक के डांस को कई बार देखा है और वे उसके बड़े फैन है और कभी अगर उनको मौका मिला तो वे चाहेंगे कि वे रितिक के साथ एक्शन फिल्म बनायें।
उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि वह यह बिल्कुल नहीं चाहते कि वे कभी रितिक के साथ डांस करें, क्योंकि रितिक इतना अच्छा डांस करते हैं कि सभी उन्हें देख कर चौंक जाते हैं। ऐसे में उन्हें कोई नहीं देखेगा। अक्षय कहते हैं कि रितिक ने कम ही समय में डांसिंग के इतने खास स्टेप्स व मूव्स किये हैं, जितना किसी भी कलाकार के बस में नहीं है करना। अक्षय ने कहा कि वे रितिक के डांस के प्रति समर्पण को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो अच्छा डांसर नहीं बन पाया, लेकिन मैं चाहूंगा कि मेरा बेटा रितिक से डांस सीख कर अच्छा डांसर बन जाये।


Click it and Unblock the Notifications











