अक्षय कुमार ने कोरोना के खिलाफ फिर किया महादान, मुंबई पुलिस के लिए दान की ये बड़ी रकम
एक्टर अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता है जो लगातार देश की कोरोना के खिलाफ मदद कर रहे हैं। 25 करोड़ का महादान के बाद अक्षय कुमार ने फिर 2 करोड़ जैसी बड़ी रकम दान की है। दरअसल अक्षय कुमार ने अब मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए 2 करोड़ रुपये का दान गिया है। मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से ये जानकारी शेयर की गई है।
मुंबई पुलिस ने लिखा, दो करोड़ रुपये की आर्थिक मदद के लिए अक्षय कुमार का बहुत बहुत धन्यवाद। आपकी ये मदद उन लोगों की जिंदगी के लिए रक्षा करेगी जो देश की रक्षा कर रहे हैं।
अक्षय कुमार के अलावा आमिर खान, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, सलमान खान, आलिया भट्ट समेत तमाम बॉलीवुड सितारों ने पीएम फंड व सीएम राहत कोष में कोरोना के खिलाफ आर्थिक मदद की।


Click it and Unblock the Notifications