OUCH.. 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' रिलीज से पहले.. अक्षय कुमार को करारा झटका
अक्षय कुमार- भूमि पेडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी की वजह से फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म का प्रमोशन भी जोर शोर से चल रहा है। अभी फिल्म रिलीज में लगभग 25 दिनों का वक्त है.. लेकिन इसी बीच फिल्म की टीम को करारा झटका लगा है।
OUCH.. इस धमाकेदार सीक्वल में नहीं दिखेंगे अजय देवगन.. किया REJECT
खबरों की मानें तो टॉयलेट एक प्रेम कथा पूरी की पूरी लीक हो चुकी है। एक शख्स ने ये दावा किया है कि अक्षय और भूमि की प्रेम कथा पहले ही लीक हो चुकी है और फिल्म उसके पास पेन ड्राइव में है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो हम भी नहीं जानते।

लेकिन फिलहाल हम भी उम्मीद करते हैं कि यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट हो। क्योंकि इतने पहले फिल्म लीक होने की वजह से निर्माताओं को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बता दें, यह फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान आधारित है।
बहरहाल, टॉयलेट एक प्रेम कथा ही नहीं.. बल्कि इस साल कई फिल्मों को ऑनलाइन लीक होने की वजह नुकसान उठाना पड़ा है। शाहरूख की रईस से लेकर बाहुबली 2 को भी ऑनलाइन लीक कर दिया गया था।
यहां जानें बढ़ते पाइरेसी के कारण-


Click it and Unblock the Notifications