#Alert: अक्षय कुमार की अगली हीरोइन फाइनल...शुरू टॉयलेट एक प्रेम कथा
अक्षय कुमार एकदम फास्ट एक्टर हैं, वो एक काम खत्म करते हैं तो दूसरा शुरू कर देते हैं। हाउसफुल 3 के रिलीज़ होते ही वो जॉली एलएलबी के काम में जुट गए थे। फिल्म की शूटिंग वो शुरू कर चुके हैं जो लगभग 30 - 40 दिन में पूरी हो जाएगी।
अब रूस्तम के रिलीज़ होते ही अक्षय कुमार और नीरज पांडे की अगली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा कि तैयारी होने लगी है। अगर सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार की इस फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर को फीमेल लीड के रूप में साइन भी कर लिया गया है।

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मिलकर काफी मज़ेदार धमाका करेंगे टॉयलेट में! इससे पहले भूमि दम लगा के हईशा में दिख चुकी हैं और उस फिल्म में भी भूमि की कॉमिक टाइमिंग शानदार थी।
[रूस्तम रिव्यू - खिलाड़ी नहीं, यहां पूरा खेल ही अक्षय कुमार हैं!]
नीरज पांडे ने अक्षय कुमार से ये आईडिया डिस्कस किया और अक्षय को ये आईडिया काफी पसंद आया। अब जब अक्षय कुमार की रूस्तम पूरी हो चुकी है तो जान लीजिए उनकी आने वाली फिल्में -
टॉयलेट - एक प्रेम कथा
यह फिल्म व्यंग्य होगी और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा।फिल्म का बजट कुल 86 करोड़ होगा। वैसे भी अक्षय कुमार और नीरज पांडे एक साथ स्पेशल 26, बेबी और रूस्तम में साथ काम कर चुके हैं। और अब ये उनकी साथ में चौथी फिल्म होगी।
जॉली एलएलबी 2
फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अक्षय कुमार का पहला लुक भी सामने आ चुका है। फिल्म में अक्षय कुमार का साथ देंगे सौरभ शुक्ला, अन्नू कपूर और हुमा कुरैशी।
2.0
अक्षय कुमार ने रजनीकांत स्टारर रोबोट 2 के लिए नमस्ते इंग्लैंड को पोस्टपोन कर दिया था। रजनीकांत की इस फिल्म के विलेन अक्षय कुमार हैं। फिल्म की हीरोइन हैं एमी जैक्सन और फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
कत्थी का रीमेक - इक्का
कत्थी साउथ की ब्लॉकबस्टर थी और इसकी कहानी किसानों की ज़मीन पर कब्ज़ा और उनकी आत्महत्या पर आधारित थी। हाल ही में अक्षय कुमार किसानों के समर्थन में भी आए थे। वहीं वो गजिनी डायरेक्टर ए आर मुरूगादोस के साथ हॉलीडे में काम कर चुके हैं।
हेरा फेरी 3
खबरों की मानें तो हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार अपनी तिकड़ी के साथ वापस आ चुके हैं और फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी। यानि कि राजू पिस्तौल लेकर भागता है और अब बाबू भईया और श्याम उसे ढूंढेंगे। नीरज वोरा फिल्म के लेखक हैं और उन्हें वापस स्क्रिप्ट पर काम करने को कहा गया है।
नमस्ते इंग्लैंड
आएशा शर्मा वरूण धवन की जुड़वा सीक्वल से डेब्यू करने वाली थीं। लेकिन अब लगता है कि उनका डेब्यू अक्षय कुमार के साथ ही हो जाएगा। हालांकि प्रोड्यूसर विपुल शाह ने फाइनेंस की दिक्कत के बाद फिल्म को रोक दिया है।
के विजयेंद्र की नई फिल्म
इस फिल्म के लिए सब कुछ फाइनल माना जा रहा है क्योंकि केवी दूसरी बार जल्द ही अक्षय से मिलने वाले हैं। इसके पहले वो मगधीरा, बाहुहली और मक्खी जैसी फिल्में लिख चुके हैं। वहीं रोहित शेट्टी की अगली फिल्म अक्षय कुमार के साथ फाइनल हो चुके हैं और इसे प्रियदर्शन प्रोड्यस करेंगे। मतलब ज़ाहिर सी बात है ज़बर्दस्त हंगामा होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications


















