अक्षय कुमार- भूमि पेडनेकर स्टारर 'रक्षाबंधन' के रिलीज डेट की घोषणा- बुक की 2022 की बड़ी तारीख
महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खुल रहे हैं। इस घोषणा के बाद से ही बॉलीवुड की 14 से ज्यादा फिल्मों के रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। 2021 से 2022 तक में अकेले अक्षय कुमार की पांच फिल्में रिलीज को तैयार है, जिनमें से एक है आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म रक्षाबंधन।
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है। बता दें, स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को 5 दिनों का लंबा वीकेंड मिलने वाला है। कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की पूरी प्लानिंग कर चुके हैं।

फिल्म 11 अगस्त यानि की गुरुवार को रिलीज होगी। फिर शुक्रवार, शनिवार, रविवार.. फिर सोमवार को 15 अगस्त की छुट्टी, 16 अगस्त को पारसी न्यू ईयर की छुट्टी और 18 अगस्त को है जन्माष्मी।
लिहाजा, अक्षय कुमार की इस फिल्म को 11 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक की छुट्टियों से भरी शानदार शेड्यूल मिली है। जिसका असर फिल्म की कमाई पर भी साफ दिखेगा।


Click it and Unblock the Notifications