..................... Akshay Kumar Bhumi Pednekar kickstart Toilet Ek Prem Katha promotions - Hindi Filmibeat

SCORE: अक्षय कुमार Vs शाहरूख खान का क्लैश...अक्षय -1, शाहरूख - 0

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर ने टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रमोशन शुरू कर दिया है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज़ हो रही है और शाहरूख खान की इम्तियाज़ अली फिल्म के साथ क्लैश भी कर रही है।

अक्षय कुमार और शाहरूख खान 11 अगस्त 2017 को अपनी अपनी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाले हैं और अब इस टक्कर के पहले राउंड का रिज़ल्ट आ चुका है। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा आगे निकल चुकी है।

दरअसल, अक्षय - भूमि ने अपनी फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है और उधर शाहरूख - अनुष्का की इम्तियाज़ अली वाली फिल्म पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।

akshay-kumar-bhumi-pednekar-kickstart-toilet-ek-prem-katha-promotions

अक्षय कुमार ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आज से हम टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रमोशन शुरू कर रहे हैं। और ऐसे में हमें आपका साथ चाहिए। इस फिल्म के सिलसिले में अक्षय कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल चुके हैं।

फिल्म स्वच्छ भारत अभियान और जहां सोच वहां शौचायल जैसी थीम को समेटते हुए एक बेगद हास्यास्पद लेकिन विषय वाली फिल्म है। फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने इसे बेहद दिलचस्प थीम बताया।

उन्होंने बताया कि देश में 54 प्रतिशत आबादी के बाद शौचालय की सुविधा नहीं है। इसलिए अक्षय ने माना कि थोड़ा सा ड्रामा और कॉमेडी के साथ यदि इस विषय को लोगों तक पहुंचाया जाए तो वो ज़रूर इसमें दिलचस्पी लेंगे।

वैसे भी अक्षय कुमार फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर सोने का अंडा देने वाली मुर्गी हो चुके हैं। वो जिस चीज़ पर हाथ लगा दें उसे हिट ही होना है। जानिए उनका लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस मंत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X