..................... Akshay kumar Bhoot Bangla new release date postpone for the fourth time due to dhurandhar - Hindi Filmibeat

Bhoot Bangla: तारीख पर तारीख बदले जा रहे हैं अक्षय कुमार, चौथी बार बदली रिलीज डेट, अब इस दिन रिलीज होगी मूवी

Bhoot Bangla Release Date: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। हालांकि फिल्म है कि रिलीज होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब एक बार फिर से इस फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है।

Bhoot Bangla Release Date

चौथी बार बदली भूत बंगला

भूत बंगला की रिलीज को पहली बार नहीं बल्कि चौथी बार पोस्टपोन कर नई तारीख दी गई है। बताया जा रहा है कि इनकी फिल्म ' भूत बंगला ' अब 10 अप्रैल को नहीं, बल्कि एक हफ्ते बाद थिएटर्स में दस्तक देगी। दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार और उनकी फिल्म की टीम को ये फैसला रणवीर सिंह की मूवी के कारण लेना पड़ रहा है।

हाऊसफुल चल रहे हैं धुरंधर के शोज

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 10 दिन बाद भी फिल्म के शोज हाउफुल चल रहे हैं। ऐसे में भूत बंगला इस फिल्म की चपेट में आकर कम कमाई करने के डर से मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते के लिए टाल दिया है।

ये है भूत बंगला की नई रिलीज डेट

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की कई बार रिलीज डेट बदली गई। पहले ये मूवी 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर रिलीज होनी थी। लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाते हुए 15 मई, 2026 कर दिया गया। मगर फिर इसमें बदलाव करते हुए नई डेट की घोषणा की गई और बताया गया कि ये अब 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर उतारी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को रिलीज होगी। पहले इसका ट्रेलर 30 मार्च को आउट होना था लेकिन अब ये अप्रेल की शुरुआती हफ्ते में जारी किया जाएगा। बता दें कि सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' भी 17 अप्रैल को आनी थी लेकिन उसकी शूटिंग में देरी के कारण वह भी पोस्टपोन हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X