..................... अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम ओटीटी पर हो सकती है रिलीज | Akshay Kumar's Bell Bottom to release on OTT, expecting Rs 150 crore deal - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' सिनेमाघर नहीं, ओटीटी पर होगी रिलीज, भारी भरकम डील तय!

By Filmibeat Desk

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बेल बॉटम 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में अब ये संभव नहीं है। लिहाजा, रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माता- निर्देशक अब फिल्म को पोस्टपोन करने की बजाए अब इसे ओटीटी पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह एक थ्रिलर फिल्म है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन दिखने वाले हैं। सूत्र बताते हैं कि इस बारे में फिल्म के निर्माता और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के बीच बातचीत अंतिम दौर में है।

Bell Bottom

बीते साल कोरोना लॉकडाउन के समय ही फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली गई और फिर लॉकडाउन खत्म होते ही, अगस्त से फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी गई।

अक्षय कुमार समेत पूरी टीम एक चार्टर्ड हवाई जहाज लेकर स्कॉटलैंड पहुंचे थे। जहां उन्होंने बिना किसी व्यवधान फिल्म की शूटिंग पूरी की। फिल्म को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, निखिल आडवाणी, मधु भोजवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X