अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' के नई रिलीज डेट की घोषणा- वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में मचेगा तहलका
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म बेल बॉटम की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। लंबे समय से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब जबकि देश भर के कई राज्यों से लॉकडाउन हट चुका है और धीरे धीरे बाजार और सिनेमाघर भी खुल रहे हैं। एक टीजर पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट दर्शकों से शेयर की गई है। बता दें, फिल्म 19 अगस्त को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक स्पाई- थ्रिलर है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन दिखने वाले हैं।

बता दें, लंबे समय से अफवाह चल रही थी कि बेल बॉटम को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब मेकर्स ने सभी अफवाहों को शांत कर दिया है। ना सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज में भी फिल्म थियेटर्स में आने वाली है।
पहले ये फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होने के लिए शेड्यूल की गई थी। लेकिन कई राज्यों में थियेटर्स की स्थिति को देखते हुए इसे पोस्टपोन कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications