अगस्त से UK में शुरु 'बेल बॉटम' की शूटिंग, अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी ये तीन एक्ट्रेस- DETAILS
कोरोना महामारी के बीच अक्षय कुमार की थ्रिलर फिल्म 'बेल बॉटम' फ्लोर पर आने की तैयारी में है। लॉकडाउन के बाद बेल बॉटम शूटिंग शुरु करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। अगस्त से यूके में फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली है, जिसके लिए अक्षय कुमार समेत पूरी टीम जल्द ही यूके निकलेगी।
बेल बॉटम के मेकर्स ने एक तस्वीर के साथ शूटिंग की घोषणा की है। खास बात है कि इस तस्वीर में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी नजर आएंगी। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह थ्रिलर फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होने वाली है।

फिल्म की कहानी लिखी है असीम अरोरा और परवेज़ शेख ने। जबकि प्रोड्यूस कर रहे हैं वासु भगनानी, जैकी भगनानी, मोनिषा आडवाणी और निखिल आडवाणी। लॉकडाउन के दौरान ही फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली गई है और अब अगस्त से फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications